Categories: Uncategorized

इंदौर : एमपी के नेता को पाकिस्तान से मिली ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, पीएम से मांगी Y+ सिक्योरिटी

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्यप्रदेश के एक नेता को पाकिस्तान से धमकियां मिल रहीं हैं।

मध्यप्रदेश के एक नेता को पाकिस्तान से धमकियां मिल रहीं हैं। उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के फोन नंबर से कॉल आए हैं और वाट्सऐप पर भी मैसेज आया जिसमें ‘सर तन से जुदा’ की धमकी दी गई। विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के नेता संतोष शर्मा को ये धमकियां दी जा रहीं हैं। सुरक्षा को लेकर चिंतित शर्मा ने अब प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Minister Office) यानि PMO को पत्र लिखकर Y+ सिक्योरिटी की मांग की है।

विहिप नेता संतोष शर्मा सनातन में घर वापसी के प्रयास करते रहे हैं। पिछले दिनों इस काम को लेकर वे काफी सुर्खियों में आए जिसके बाद फिर धमकियां मिलने लगीं। संतोष शर्मा ने इंदौर के पुलिस अधिकारियों, एमपी के गृह विभाग और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर धमकियों को ध्यान में रखते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं की मांग की थी।

संतोष शर्मा को पहले भी सर तन से जुदा करने की धमकी मिली थी। पिछले माह तो उन्हें दो बार ऐसी धमकियां दी गईं। शर्मा के मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे कॉल आए। पाकिस्तान से ही वाट्सऐप पर मैसेज आया जिसमें साफतौर पर सर तन से जुदा की धमकी दी। इंदौर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी प्रदेश के गृह विभाग को उनकी जान की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए थे।

सुरक्षा की दृष्टि से संतोष शर्मा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री कार्यालय को एक पत्र लिखकर Y+ सिक्सोरिटी की मांग की है। उनका कहना है कि पीएमओ की ओर से उन्हें Y+ सिक्योरिटी देने के प्रदेश के गृह विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

8 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

8 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

9 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

13 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

13 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

13 hours ago