Categories: Uncategorized

नरसिंहपुर : रात में घर में सो रही नाबालिग को उठा ले गए दो युवक, जंगल में किया गैंगरेप

17 साल की नाबालिग के साथ दो युवकों ने की दरिंदगी, दोनों आरोपी फरार तलाश जारी…।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 साल की नाबालिग पीड़िता को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। दोनों दरिंदे युवक घर में सो रही नाबालिग को रात में उठाकर जंगल में ले गए थे जहां उसकी साथ हैवानियत की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर आने के बाद नाबालिग ने परिजन के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

नाबालिग से दरिंदगी की घटना नरसिंहपुर के डोंगरगांव थाना इलाके की है जहां एक गांव में रहने वाली 17 साल की नाबालिग को रात में घर में सोते वक्त दो युवक जिनके की नाम दिनेश और शुभम बताए जा रहे हैं उठाकर अपने साथ जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और फिर उसे उसके घर के पास छोड़ गए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजन को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया।

परिजन नाबालिग को लेकर पुलिस थाने पहुंचे जहां नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश और शुभम पास के गांव उखरी और नोनिया कछार के रहने वाले हैं। जो उसे रात में सोते से उठाकर चीचली के जंगल में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ रेप किया और फिर जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More

22 minutes ago

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

9 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

9 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

10 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

14 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

14 hours ago