Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर कलेक्टर को बेटा मानकर बुजुर्ग सुनाने पहुंचे दर्द…शोर-शराबे से लेकर पेंशन...

इंदौर कलेक्टर को बेटा मानकर बुजुर्ग सुनाने पहुंचे दर्द…शोर-शराबे से लेकर पेंशन तक की शिकायतें

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

  • भरण-पोषण जनसुनवाई में 331 प्रकरण दर्ज, हर हफ्ते उनके निराकरण पर रखेंगे नजर

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ कलेक्टर द्वारा वृद्धजनों के भरण-पोषण और समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित विशेष जनसुनवाई कई बुजुर्गों के लिए सहारा साबित हुई। बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को अपना बेटा मानते हुए छोटी-छोटी परेशानियां भी खुलकर बताईं। जनसुनवाई में कुल 331 प्रकरण दर्ज किए गए कलेक्टर अरविंद सभी प्रकारों के निराकरण पर हर हफ्ते समीक्षा करेंगे।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने भरण पोषण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की सुनवाई की। लेकिन कल की विशेष सुनवाई में कई मामले छोटी-छोटी परेशानियों के लेकिन महत्वपूर्ण साबित हुए। कई बुजुर्ग कहते नजर आए की कलेक्टर भी हमारा बेटा है वह हमारी तो सुनेगा ही।अशोक नगर एयरपोर्ट रोड निवासी भानु प्रताप सैनी सब्जी विक्रेताओं द्वारा तेज आवाज में स्पीकर बजाने से परेशान होकर शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगातार शोर से घर में आराम करना मुश्किल हो गया है।

रावजी बाजार थाना क्षेत्र निवासी ज्योति मंडलोई ने रहवासी क्षेत्र में एल्यूमीनियम दरवाजे बनाने का कारखाना संचालित होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मशीनों के शोर के कारण दिन में नींद लेना भी मुश्किल हो गया है। वहीं विशेष जनसुनवाई में भरण-पोषण से जुड़े सबसे ज्यादा 104 मामले सामने आए। सामाजिक न्याय विभाग के पास 110 आवेदन पहुंचे, जबकि पेंशन से जुड़े 10 प्रकरण दर्ज हुए। सहकारिता विभाग से संबंधित 22 और रेडक्रॉस से जुड़े 12 मामले सामने आए। नगर निगम से जुड़ी 80 शिकायतें दर्ज हुईं। मल्हारगंज क्षेत्र से 41, जूनी इंदौर से 31 और राऊ क्षेत्र से 23 शिकायतें पहुंचीं।

2024 से आवेदन, फिर भी नहीं मिला न्याय

जनसुनवाई में मेडिकल कॉलेज के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेंद्र कुमार गुप्ता भी पहुंचे, उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 से लगातार आवेदन देने के बावजूद उनके पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार रिश्वत नहीं देने के कारण सेवा पुस्तिका और जीपीएफ दस्तावेजों में त्रुटियां कर पेंशन भुगतान प्रभावित किया गया। मेडिकल कॉलेज और संभागीय पेंशन कार्यालय पर परेशान करने का आरोप लगाया।

26 मामलों में समाधान

मध्यस्थता केंद्र में 8 मामले पहुंचे, जिनमें से एक मामले में तत्काल सफलता मिली। वहीं कुल 26 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिनके निपटा पर कलेक्टर ने उन्हें फूल माला पहनकर मिठाई खिलाकर साथ-साथ रवाना किया 10 से अधिक मामलों में लंबे समय सेट की पेंशन को लेकर पहुंचे बुजुर्गों को तत्काल पेंशन स्वीकृति मिली सामाजिक न्याय विभाग ने बुजुर्गों को विभिन्न तरह के उपकरण हाथों-हाथ उपलब्ध कारण जिम कान की मशीन छड़ी व्हीलचेयर इलेक्ट्रिक ट्राईसाईकिल आदि शामिल थे।

स्वास्थ्य शिविर में 100 से ज्यादा बुजुर्गों की जांच

जनसुनवाई के साथ लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक बुजुर्गों की जांच की गई। 34 लोगों की ब्लड जांच हुई और 31 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। 10 महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी जांच और 27 लोगों की आंखों की जांच की गई। 122 लोगों को दवाइयों का वितरण किया गए। शिविर में स्पाइनल बेल्ट और वॉकर जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों को प्रोटीन बिस्किट भी बांटे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version