इंदौर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले में डकैती की कोशिश, हथियारबंद डकैतों ने की तोड़फोड़

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित चार अधिकारी, व्यापारी के बंगले में शुक्रवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला। जिस समय वारदात हुई प्रदेशाध्यक्ष अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बदमाश उनके बंगले में जाली काट दफ्तर तक पहुंच गए।

एनटीवी टाइम न्यूज/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी(Robbery at Jitu Patwari House) सहित चार अधिकारी, व्यापारी के बंगले में शुक्रवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला। जिस समय वारदात हुई प्रदेशाध्यक्ष अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बदमाश उनके इंदौर स्थित बंगले में जाली काट दफ्तर तक पहुंच गए। कीमती सामान के चक्कर में तोड़फोड़ मचा दी। पॉश एरिया में बदमाश वारदात का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह प्रदेशाध्यक्ष को वारदात का पता चला। दिन में कई स्थान पर डकैती के प्रयास की पहुंची की सूचना फैल गई। सूचना पर पुलिस जरूर पहुंची, फुटेज जांच भी हुए। शनिवार रात तक शिकायत नहीं मिलने पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ।

सुबह जाली कटी दिखी तो चोरी का पता चला

पटवारी(Robbery at Jitu Patwari House) ने बताया, घर के परिसर में उनका ऑफिस है। ऑफिस में एक स्टाफ तो उसके पीछे एक स्टाफ सोता है। वे भी रात में घर पर ही थे। सुबह जाली कटी दिखी तो चोरी का पता चला। बदमाश जहां घुसे वहाँ कम्प्यूटर्स व अन्य सामान रखा था। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं गया। सूचना पर पुलिस भी जांच करने आ गई थी। इसके बाद भोपाल रवाना हो गया। पटवारी के सहायक अमित शर्मा ने बताया, रात करीब ढाई बजे बदमाश घर में घुसे। यहां ऑफिस के बिजली के तार काट दिए। इसके बाद डॉज व अन्य फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी।

सुबह पता चला कि घर के पास रहने वाले बिजली कंपनी अधिकारी नरेंद्र दुबे के घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया था। वारदात के समय दुबे घर में ही थे। उनके घर में भी जाली काटने का प्रयास किया। इसी तरह पुनासा नगर पंचायत के सीईओ राजकुमार ठाकुर के घर भी वारदात हुई। उनके घर के पास रहने वाले मंडी व्यापारी संकेत आर्य के घर भी बदमाश घुसे थे। हालांकि बदमाश कीमती सामान नहीं ले जा पाए।

कैमरे में बदमाश कैद

नकाबपोश पांच बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं। एक फुटेज में बदमाश रात 2.11 बजे दिखाई दिए तो सुबह 4.10 बजे एक बंगले के सामने से बदमाश दौड़ लगाकर भागते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में राजेंद्र नगर थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवा रहे हैं। टीआई नीरज बिरथरे ने बताया, सूचना मिलने पर थाने के एसआइ टीम के साथ जांच करने पहुंचे। जितने भी घर में बदमाशों ने जाली काटी वहां से कोई कीमती सामान पोरी नहीं हुआ है। थाने पर अब तक शिकायत नहीं हुई है। कोई शिकायत करेगा तो केस वर्ज करेंगे।

टारगेट पर आउटर इलाके

गौरतलब है कि शहर के आउटर इलाके में लगातार हथियारबंद. नकाबपोश बदमाश वारवात कर रहे हैं। सिमरोल की कॉलोनी में कई मकान में चोरी हुई। रिटायर्ड जज के बंगले में हथियारबंद बदमाश घुसे। लसूड़िया, बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने धावा बोला। इसके बाद चंदन नगर थाना क्षेत्र के फार्म हाउस संचालक, उनके कर्मचारी को डकैतों ने बंधक बनाकर लूट की थी। हालांकि रिटायर्ड जज और फार्म हाउस पर वारदात करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन कई वारदात अनट्रेस है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

15 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago