इंदौर : कौन है मध्य प्रदेश का सीसीटीवी मैन? सुर्खियों में आया हेलमेट में सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा शख्स!

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Indore Viral Man: हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल किए इंदौर की सड़कों पर घूम रहा शख्स वायरल हो गया है. हेलमेट पर इंस्टाल 360 डिग्री घूम रहा कैमरा हर उस शख्स को कैद रहा है, जो आसपास गुजर रहा है. शख्स की मानें तो हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल करने की वजह उसके पड़ोसी हैं.

इंदौर जिले में एक अजीबोगरीब शख्स शहर के सड़कों पर घूमता नजर आया है. अजीबोगरीब इसलिए, क्योंकि बाइक पर सवार होकर शहर में घूम रहे शख्स ने अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल कर रखा है. दिलचस्प यह है कि हेलमेट में इंस्टाल हुआ कैमरा 360 डिग्री घूम रहा है. इंटरनेट पर वायरल शख्स कौतुहल का विषय बन गया है.

पड़ोसियों के डर से हेलमेट में CCTV कैमरा लगाकर घूम रहा शख्स

रिपोर्ट के मुताबिक हेलमेट में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल कर शहर में घूम रहा शख्स इंदौर के गौरी नगर का रहने वाला है. सिर पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुर्खियों में आए शख्स ने बताया कि उसने पड़ोसियों के डर से अपने हेलमेट में कैमरा लगाकर घूम रहा है.

पड़ोसियों से अपनी और अपने परिजनों को बताया जान का खतरा

खुद को राजू बताने वाले शख्स ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पड़ोसी प्रॉपर्टी के लिए उसके परिजनों को परेशान कर रहे हैं. पीड़ित के मुताबिक उसे पड़ोसियों से अपनी और अपने परिजनों को जान का खतरा है इसलिए उसने अपने हेलमेट में कैमरा इंस्टाल कर लिया है ताकि संदेही हमला करते हुए पकड़े जाए.

इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है हेलमेट वाला सीसीटीवी मैन

पीड़ित के मुताबिक उसने कई बार पड़ोसियों से परेशान होकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसने अपने बचाव के लिए अपने हेलमेट पर सीसीटीवी इंस्टाल करवा लिया. हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल कर शहर में घूम रहा शख्स अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राजू जहां भी जाते हैं, उसका सीसीटीवी कैमरा एक्टिव रहता है

रिपोर्ट कहती है कि इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर निवासी राजू जहां भी जाते हैं, उसका सीसीटीवी कैमरा एक्टिव रहता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके राजू का कहना है कि उसके पड़ोसी उसका मकान हड़पना चाहते हैं, जिसको लेकर उनके साथ मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं.

सीसीटीवी मैन राजू पर क्या बोले एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा?

मामले पर एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा का कहना है कि फरियादी और उसके पड़ोसियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है और पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े और मारपीट की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और अगर कोई नई जानकारी या शिकायत सामने आती है,तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

6 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

17 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

1 hour ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

2 hours ago