इंदौर : जिलाबदर बदमाश की दबंगई! प्रेमिका संग डिलीवरी बॉय को लूटने का प्रयास

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर)

एक तरफ थाना प्रभारी चेकिंग पाइंट पर मुस्तैद, दूसरी तरफ जिलाबदर बदमाश शहर में बेखौफ घूमकर वारदात करता रहा; डिलीवरी बॉय को दो किमी पीछाकर लूटने की कोशिश, पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ शहर में अपराधियों पर पुलिस की निगरानी और जिलाबदर बदमाशों की धरपकड़ को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी रोड पर गुरुवार देर रात एक जिलाबदर बदमाश ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पहले डिलीवरी बॉय का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद उसे ओवरटेक कर गिराया और युवती ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने कमर में छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और उस पर हमला करने दौड़ा। किसी तरह पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटा और अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

घटना रात करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है। फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी बॉय पीयूष आर्डर लेकर हवा बंगला की तरफ जा रहा था। महूनाका के पास स्कूटर सवार युवक-युवती ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पीयूष को संदेह हुआ और वह आगे बढ़ता रहा। दोनों करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा करते हुए फूटी कोठी के पास पहुंचे और वहां ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रुकवा दी।

बताया जा रहा है कि स्कूटर युवती चला रही थी। उसने पीयूष को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी ने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। पीयूष ने संघर्ष कर खुद को छुड़ाया और वाहन छोड़कर भाग गया। आरोपी युवक स्कूटर लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस ने भी तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने द्वारकापुरी और सुदामा नगर क्षेत्र में नाकाबंदी कर 60 फीट रोड से युवती को स्कूटर सहित पकड़ लिया। उसकी पहचान पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में थी।

एक महीने पहले हुआ था जिलाबदर

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र आनंद विसनार निवासी गाड़ी अड्डा, रावजी बाजार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रावजी बाजार, जूनी इंदौर और भंवरकुआं थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि उसे करीब एक महीने पहले ही जिलाबदर किया गया था, इसके बावजूद वह शहर में घूम रहा था और वारदात को अंजाम दे रहा था।

पूछताछ में पलक ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और इसके बाद अलग-अलग जगह घूमते रहे। पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदात के इरादे से ही महूनाका की ओर पहुंचे थे। पुलिस अब फरार प्रिंस की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही रावजी बाजार पुलिस को भी उसके संबंध में सूचना दी गई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago