इंदौर में USDT के नाम पर ठगी नहीं, सीधे लूट का खेल; फर्जी क्राइम ब्रांच गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर

सस्ती USDT दिलाने के नाम पर इंदौर बुलाया, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर धमकाया और सात लाख रुपये ऐंठे; पलासिया पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, एक फरार

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ सस्ती दर पर यूएसडीटी (टेथर डिजिटल करेंसी) दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये की लूट करने वाले गिरोह का पलासिया पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य पहले डिजिटल करेंसी के सौदे के नाम पर लोगों को इंदौर बुलाते थे और फिर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें अवैध लेनदेन के मामले में फंसाने की धमकी देते थे। डर का माहौल बनाकर नकदी छीनने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह में एक वकील भी शामिल है, जिसने वारदात की साजिश में अहम भूमिका निभाई। एक आरोपी फरार है और लूटी गई सात लाख रुपये की रकम भी अभी बरामद नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक, एमआईजी क्षेत्र निवासी अभय तिवारी ने अपने परिचित जबलपुर निवासी हर्ष को कम कीमत पर यूएसडीटी दिलाने का भरोसा दिया था। सौदा तय होने के बाद हर्ष सात लाख रुपये लेकर इंदौर पहुंचा। अभय अपने दोस्त साफिन के साथ पलासिया क्षेत्र में कथित यूएसडीटी विक्रेताओं से मिलने पहुंचा।

दोनों अपना स्वीट्स के पास रुपये गिन रहे थे, तभी अचानक दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और डिजिटल करेंसी के अवैध लेनदेन का आरोप लगाते हुए दोनों को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पलासिया थाने ले जाने और कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस कार्रवाई के डर से घबराए अभय और साफिन ने सात लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए। रकम हाथ लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद हर्ष ने पलासिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

वकील ने निभाई अहम भूमिका

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह में शामिल एक आरोपी पेशे से वकील है। आरोप है कि उसने पूरी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में उसकी भूमिका क्या थी और वारदात को अंजाम देने से पहले किस तरह योजना तैयार की गई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 ओमप्रकाश के मुताबिक, मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ लूटी गई सात लाख रुपये की नकदी बरामद करने के प्रयास कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago