Sunday, March 15, 2026

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

इंदौर : पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हडकंप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • मध्यप्रदेश के इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच को दो बजे उड़ाने की धमकी आई है।

देश के बड़े बैंकों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी आई है। जिसके कारण मध्यप्रदेश के इंदौर की पुलिस अलर्ट हो गई। बैंक मैनेजर को धमकी से भरा मेला आया था। जिसमें दोपहर दो बजे रिमोट कंट्रोल में बैंक उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया।

पूरा मामला सियागंज इलाके पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच का है। बैंक मैनेजर को धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और बॉम्ब स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई।

हालांकि, बैंक के अंदर एजेंसियों के द्वारा जांच की पर कोई संदिग्ध चीज नजर नहीं आई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस और बीडीएस की टीम बैंक के अंदर सर्च कर चुकी हैं। अंदर से कुछ प्राप्त नहीं हुआ। अंग्रेजी भरे मेल से धमकी आई है। जिसकी जांच के लिए साइबर टीम को भेज दिया गया है। वह उसकी जांच कर रही है। धमकी में दो बजे ब्रांच को रिमोट कंट्रोल से उड़ाने की बात कही गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments