इंदौर बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ा आकाशदीप इंदौर से गिरफ्तार, पंजाब में थानों पर हमले का है आरोपी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पंजाब के थाने में बम से हमला करने वाले फ़रार आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी आर्म्स एक्ट और अन्य मामले में भी फरार था। बता दें पिछले दिनों पंजाब में आतंकवादियों ने थाने में हैंड ग्रेनेड से हमला किया था और फ़रार हो गए थे। जांच के दौरान कई बब्बर खालसा संगठन से जुड़े आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया है। इसी बीच दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी पंजाब के बटाला थाने पर ग्रेनेड से हमला करने वाले आरोपी आकाशदीप इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में छुपा है जिस पर से स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त रूप से यह ऑपरेशन चलाकर आकाशदीप को गिरफ़्तार किया है। इस पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट और अन्य प्रकरण में फ़रार आरोपी को इंदौर पुलिस के सहयोग से ही गिरफ़्तार किया है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। इंदौर पुलिस से सहयोग की मांग की गई थी। उसके अनुसार पुलिस का सहयोग किया गया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

17 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

29 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

40 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago