शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 250 नशीले इंजेक्शन जब्त

प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत शहडोल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने नशे के सौदागरों को 250 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया, यह कार्रवाई उस समय की गई जब आरोपी इन इंजेक्शनों को बेचने की फिराक में थे। जिले की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कुछ युवक स्टेट बैंक पाण्डवनगर के पास प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की बिक्री की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर क्षेत्र में दबिश दी, मौके पर दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खड़े थे।

पुलिस को आता देख दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर कल्याणपुर में धर दबोचा गया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल गुप्ता निवासी कल्याणपुर एवं राहुल मलिक निवासी पाण्डवनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक बैग में रखे हुए 250 नग नशीली इंजेक्शन, जिनकी अनुमानित कीमत 41,500 बताई जा रही है, जब्त किए गए इसके साथ ही मौके से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इस अपराध में ऋषभ तिवारी एवं अजय कुशवाहा भी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट एवं मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। शहडोल पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के लिए स्पष्ट संदेश है कि अब कोई भी नशे का जहर युवाओं तक नहीं पहुंचा सकेगा।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

38 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago