Home मध्य प्रदेश इंदौर महापौर द्वारा महापौर टास्कफोर्स का शुभारम्भ।

इंदौर महापौर द्वारा महापौर टास्कफोर्स का शुभारम्भ।

0

इंदौर के स्वच्छता अभियान में नवाचार

महापौर द्वारा महापौर टास्कफोर्स का शुभारम्भ

50-50 कर्मचारियो के साथ 4 महापौर टास्कफोर्स का गठन

प्रतिदिन एक वार्ड में महापौर टास्कफोर्स द्वारा चेम्बर सफाई का होगा कार्य

स्वच्छता सिरमौर इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत आज महापौर  पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा जल कार्य प्रभारी  अभिषेक शर्मा (बबलू )द्वारा निगम प्रांगण में महापौर टास्क फोर्स का शुभारम्भ किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर हमेशा से नवाचारो का शहर रहा है, जिसने स्वच्छता के साथ ही अन्य क्षेत्रो में लगातार नवाचार करते हुए, इंदौर को देश में सिरमौर बनाया है, इसी क्रम में आज नगर निगम इंदौर में स्वच्छता में अनूठा प्रयास करते हुए, महापौर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिनके द्वारा शहर के समस्त 22 झोन क्षेत्र मे आने वाले वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य डी सिल्डींग मशीन, प्रेशर वाहन के माध्यम से की जावेगी। महापौर श्री भार्गव ने कहा कि 50-50 कर्मचारियो की उपस्थिति में 4 महापौर टास्क फोर्स के माध्यम से प्रति टीम द्वारा एक-एक वार्ड में चेम्बर सफाई का कार्य किया जावेगा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version