Explore the website

Looking for something?

Thursday, May 21, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर हलचल...

सोशल मीडिया पर हलचल - नई "कॉकरोच जनता पार्टी" (CJP) का उदय हम...

ट्विशा शर्मा मौत मामला:...

'अंतिम संस्कार का निर्णय परिवार का निजी मामला, कानूनन दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत...

राहुल गांधी का पीएम...

मुख्य बिंदु (Highlights): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर...

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा, MP...

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा, MP में 10% बढ़ेगा माल भाड़ा: महंगाई की चौतरफा मार...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर मुझे रेखा ने मारा है...मृतका के आखिरी शब्दों ने बढ़ाया सस्पेंस,...

इंदौर मुझे रेखा ने मारा है…मृतका के आखिरी शब्दों ने बढ़ाया सस्पेंस, महू में डबल मर्डर से फैली सनसनी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर जिले के महू में एक घर मे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सावित्रीबाई और उनके जेठ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची बड़गोंदा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और परिजनों ने हत्या का शक जताया है। दो बुजुर्गों की इस तरह मौत से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बड़ागोंडा थाना क्षेत्र के गांव जामली में रहने वाली सावित्रीबाई और उनके जेठ के शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिले। परिजनों ने दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतका सावित्रीबाई थोड़ी देर के लिए होश में थीं और उन्होंने अपनी बहू और नाती से कहा कि “रेखा ने मारा है”। यह बयान परिवार के लिए बेहद चौंकाने वाला था। बताया जा रहा है कि रेखा, सावित्रीबाई की भतीजी है। घटना के बाद से वह गायब है, जिससे शक और गहरा गया है। परिजनों का कहना है कि दोनों ही मृतकों के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

मृतका सावित्रीबाई के जमाई ने बताया कि उन्होंने शवों को नजदीक से देखा तो पूरे शरीर में चोटें थीं, खासकर सिर और पीठ पर। चोटों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

परिवार के कुछ सदस्यों के मुताबिक, घटनाक्रम के पीछे की वजह जमीन विवाद हो सकती है। मृतक दंपती और रेखा के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से अनबन चल रही थी।

वहीं थाना प्रभारी बड़गोदा के मुताबिक, मृतका आखिरी शब्दों के आधार पर रेखा की भूमिका की जांच करनी होगी। फिलहाल रेखा की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम गांव में पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतकों के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version