Home मध्य प्रदेश इंदौर में कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए के नुकसान...

इंदौर में कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कपड़ा मार्केट में गुरुवार को सुबह भीषण आग लग गई। तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी है।

आग लगने से 15 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह घटना सराफा थाना क्षेत्र के चांद ऋषि मार्केट की है। यह आग किस दुकान से शुरू हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version