इंदौर में कांवरियों को तेज रफ्तार आयशर वाहन ने कुचला, एक की मौत व 6 कांवरिए घायल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां आयशर गाड़ी ने कांवरियों को कुचल दिया. इस हादसे में एक कांवरिया की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए.

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांवरियों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बुधवार देर रात ओंकारेश्वर से इंदौर आ रहे कांवरियों को एक तेजगति से आ रही आयशर गाड़ी ने कुचल दिया. इस दौरान एक कांवरिया की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए हैं. यह हादसा चोरल ओर ग्वालू के बीच के हुआ है.

घायल और मृतक इंदौर के ही एरोड्रम क्षेत्र के राज नगर नगीन नगर के रहने वाले हैं, जो ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन जा रहे थे.

मृतक की पहचान आदर्श के रूप में हुई है, जबकि ध्रुव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं, पांच अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस विशेष एहतियात बरत रही

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां सभी के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. मामला कावड़ियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस विशेष रूप से एतिहात बरत रही है. फिलहाल टक्कर मारने वाला आयशर गाड़ी का चालक घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

1 hour ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

2 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

7 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago