इंदौर में एक किन्नर के साथ दो युवकों ने पत्रकार बनकर धोखाधड़ी और दुष्कर्म किया. आरोपियों ने पीड़िता से पैसे की मांग की और जब उसने मना किया तो उसके साथ जबरन गलत काम किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/इंदौर के पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में एक किन्नर के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित किन्नर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दो युवक पत्रकार बनकर उसके पास पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों में से एक युवक ने उसे धमकाते हुए जबरन एक बिल्डिंग में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया.
पढ़रीनाथ पुलिस के अनुसार, शिकायत में पीड़ित किन्नर ने बताया कि कुछ दिनों पहले शहर के दो किन्नर गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी विवाद को आधार बनाते हुए आरोपी पत्रकार पंकज और उसका साथी अक्षय कुमायु उसके पास पहुंचे. दोनों ने खुद को पत्रकार बताकर कहा कि वे उसका नाम मीडिया में खराब कर सकते हैं और उससे इस विवाद को लेकर रुपये की डिमांड करने लगे.
जब किन्नर ने पैसे देने से इनकार किया तो पंकज नामक युवक उसे धमकाते हुए पास की एक बिल्डिंग में ले गया और उसके साथ जबरन गलत काम किया. पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पंकज ने यह भी धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उस पर ही झूठा केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा देगा. इसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पूरे मामले की शिकायत पढ़रीनाथ थाना पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों पंकज और अक्षय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले को संवेदनशील मानते हुए जांच में जुट गई है ताकि पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More