Categories: Uncategorized

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने विकासखंड मेंहदवानी के शैक्षणिक संस्थाओं का किया औचक निरीक्षणडिंडौरी : 26 सितंबर, 2025

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने शुक्रवार को विकासखंड मेंहदवानी के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय सीनियर बालक छात्रावास राई, प्राथमिक शाला ददरा टोला, माध्यमिक शाला पायली, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहंदवानी, एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पडरिया, आंगनवाडी केंद्र पडरिया, उपस्वास्थ केंद्र सारसडोली का किया औचक निरिक्षण।
शासकीय सीनियर बालक छात्रावास, राई
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सर्वप्रथम शासकीय सीनियर बालक छात्रावास राई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से भोजन, आवास, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्रावास मंय उपस्थित छात्रों की संख्या, भोजन की गुणवत्ता, समय पर भोजन वितरण, बिस्तर और पढ़ाई के माहौल की भी समीक्षा की।
प्राथमिक शाला, ददरा टोला
इसके बाद कलेक्टर ने प्राथमिक शाला ददरा टोला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, पढ़ाई-लिखाई की स्थिति, मिड डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति एवं शिक्षण-सामग्री का अवलोकन किया।
माध्यमिक शाला, पायली
कलेक्टर ने माध्यमिक शाला पायली में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेलकूद की सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहंदवानी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहंदवानी का भी दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक गुणवत्ता, खेल-कूद, हॉस्टल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पोषण आहार की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ-साथ निर्धारित वार्षिक शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और उनको समय पर संचालित करने को कहा। बालिका छात्रावास में साफ-सफाई बेहतर न होने के कारण संबंधित सफाई एजेंसी को बदलने और प्राचार्य को छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को छात्रावास के पलंग, बिस्तर एवं अन्य सामाग्री का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।
एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, पडरिया
कलेक्टर ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पडरिया में कक्षाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों से किताब पढवाकर, प्रश्न पूछकर बच्चों का शैक्षणिक स्तर जाना और शाला प्रभारी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी केंद्र, पडरिया
इसके बाद कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने आंगनवाड़ी केंद्र पडरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध पोषण आहार, स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की व्यवस्था की जानकारी ली। आंगनवाड़ी में साफ-सफाई और बच्चों के बैठने की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया।

उपस्वास्थ्य केंद्र, सारसडोली
अंत में कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र सारसडोली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं का स्टॉक, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के टीकाकरण, स्वच्छता और कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा श्री एैश्वर्य वर्मा, सहायक आयुक्त श्री राजेंद्र कुमार जाटव, डीपीसी श्री रावेंद्र मिश्रा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, सीईओ जनपद पंचायत मेहंदवानी श्री प्रमोद कुमार ओझा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

3 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

8 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

9 hours ago