इंदौर में धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर प्यार और ज्यादती… आरोपी ने युवती को सिगरेट से दागा, दोस्तों से भी कराया रेप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर में love jihad जैसा मामला सामने आया है. जहां एक Muslim youth ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की और फिर उसके साथ rape किया. आरोपी ने अपने दोस्तों से भी युवती का दुष्कर्म कराया. साथ ही उसके ऊपर Religion change का भी दबाव बनाया. जानिए क्या है पूरा मामला?

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ पहले दोस्ती, प्यार और फिर दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की, फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया और सिगरेट से भी दागा. इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने दोस्तों से भी युवती के साथ दुष्कर्म कराया और धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल किया. आरोपी की ज्यादती से तंग आकर युवती ने पुलिस से मदद मांगी. आरोपी न सिर्फ युवती को यातनाएं देता था बल्कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक ज्यादती करता रहा. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

फर्जी नाम बताकर की दोस्ती

पुलिस के अनुसार, 2023 में पीड़िता नौकरी की तलाश में थी, इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी इरफान अली से हुई जिसने अपना नाम “हैप्पी पंजाबी” बताया. कुछ दिनों की बातचीत के बाद रिश्ता आगे बढ़ गया. इस बीच आरोपी ने युवती को होटल में मिलने बुलाया. जहां उसने उसे सिगरेट पीने को दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया.

दोस्तों से कराया रेप, सिगरेट से दागा शरीर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सिर्फ आरोपी इरफान अली ने ही उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया, वह अपने दोस्तों से भी उसका रेप कराता था. विरोध करने पर उसे सिगरेट से दागता और मारपीट करता था. युवती ने शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी बताए जा रहे हैं.

धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इरफान अली ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया. वह युवती पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता था. ऐसा नहीं करने पर और किसी को कुछ भी बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान अली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर क्लब और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने का भी आरोप है. विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago