इंदौर में पति ने की पत्नी की हत्या, बेटा बोला- पापा के दूसरी महिला से संबंध, इसी बात पर मम्मी से हो रहा था विवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. आरोपी के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध इसे लेकर दंपति में विवाद होता था.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी. मृतका की पहचान संगीता चौहान के रूप में हुई है. घरेलू विवाद के दौरान पति रमेश ने किसी भारी वस्तु से संगीता के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के वक्त घर में मौजूद दोनों बेटों ने जब मां को खून से लथपथ देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया.

मृतका के बेटे आकाश चौहान ने बताया कि उसकी मां घर में सिलाई का काम करती थी, जबकि पिता रमेश लोडिंग वाहन चलाते हैं. आकाश का आरोप है कि उसके पिता का किसी अन्य महिला से संबंध है, जिसे लेकर घर में माता-पिता में अक्सर विवाद होता रहता था. गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, इस दौरान पिता रमेश ने मां पर जानलेवा हमला कर दिया. इसके वे मौके से फरार हो गया.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, हत्या का केस दर्ज कर लिया है. लसूड़िया पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर, पीएम रूम के बाहर मृतका संगीता के परिजन और पति के रिश्तेदार आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी, पुलिस ने सभी को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

51 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

1 hour ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago