सतना में सनसनी कांड, व्यापार मेले के महिला बाथरूम में अंदर से युवती का प्राइवेट वीडियो बनाकर किया वायरल

एनटीवी टाइम न्यूज सतना/ मध्यप्रदेश के सतना से एक ऐसा मामला आया है जिसने सनसनी फैला दी है। इस मामले के सामने आने के बाद न केवल जिला में बल्कि मध्य प्रदेश में भी हड़कंप है। दरअसल यहां व्यापार मेले के वॉशरूम में छुपकर एक महिला का ‘प्राइवेट वीडियो’बनाया गया है जिसके सामने आने के बाद हलचल है।

विंध्य व्यापार मेले में शर्मनाक हरकत

शहर के BTI ग्राउंड में महिला बाथरूम के अंदर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है जिससे हड़कंप मच गया है। दरअसल बीटीआई ग्राउंड में आयोजित विंध्य व्यापार मेले में शर्मनाक हरकत की गई है। मेले में बने महिला शौचालय से किसी ने युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला दिया है ।

आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होन के बाद मेला प्रबंधन में भी हड़कंप

इस आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होन के बाद मेला प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। गंभीरता को देखते हुए मेला प्रंबधन सदस्यों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो के बारे में जांच कर रही है । विंध्य चैंबर ने मामले की संजीदगी को देखते हुए कोलगवां थाना में शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला सुरक्षा के दावों पर खड़े हो रहे सवाल

हालांकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं पुलिस सूत्रों का दावा है कि एक संदेही युवक को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है। वीडियो बनाने में कितने लोग शामिल थे और कैसे शूट किया गया पुलिस सारा पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लोग अव्यवस्था पर उठा रहे प्रश्न

इसके साथ ही मेला परिसर में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं । लोगों का आरोप है कि मेले में अव्यवस्था का आलम है, बाथरूम जैसे स्थानें पर निगरानी की व्यवस्था सही नहीं है । लिहाजा वीडियो के वायरल होने से मेला प्रंबधन में भी हड़कंप है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

8 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

39 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

54 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

1 hour ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

1 hour ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago