इंदौर में फिल्मी अंदाज में हत्या, भिंड के कांट्रेक्टर को गोलियों से भूना

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने भिंड के कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पुरानी रंजिश और बदले की एंगल से जांच कर रही है।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फिल्मी अंदाज में हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। रिंग रोड स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने भिंड के कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर लगातार कार का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही दनादन फायरिंग कर फरार हो गए।घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी और टीआई राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पेट्रोल पंप पर रुकी कार… और शुरू हो गई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक गोविंद नगर भिंड निवासी अभितेंद्र सिंह फिलहाल महालक्ष्मी नगर में रहकर ठेकेदारी कर रहा था। गुरुवार रात वह अपने भाई अमन सिंह के साथ कार से जा रहा था। जैसे ही उनकी कार गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर पहुंची, दो बाइक पर सवार बदमाश वहां आ धमके। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिना कुछ बोले सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो गोलियां अभितेंद्र सिंह को लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना को हत्या की वजह मान रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभितेंद्र सिंह खुद एक हत्या के मामले में आरोपी रहा है और करीब सात महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। सूत्रों के मुताबिक जिस युवक की हत्या के मामले में अभितेंद्र आरोपी था, उसके रिश्तेदार लंबे समय से बदला लेने की फिराक में थे। गिरफ्तारी और हमले के डर से ही वह भिंड छोड़कर इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में रह रहा था।

कई संदिग्ध हिरासत में

अमन सिंह राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध बदमाशों की पहचान कर ली है और कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार दो पुलिस टीमों ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

44 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago