Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बजरंग दल ने थाने का किया घेराव, युवती के लापता...

इंदौर में बजरंग दल ने थाने का किया घेराव, युवती के लापता होने का है मामला

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक पर आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस पर कोई भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.

इंदौर के द्वारकापुरी थाने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार देर शाम घेराव किया. बताया जा रहा है कि एक युवती काफी समय से लापता है और लव जिहाद का आरोप है. युवती के परिचितों ने एक विशेष वर्ग के युवक पर आशंका जताई है. परिवार कई दिनों से परेशान है और थाने के चक्कर काट रहा था. इसके बाद बजरंग दल ने थाने का घेराव किया.

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि कुछ दिनों पहले युवती की लोकेशन कर्नाटक में मिली थी, लेकिन पुलिस युवती को खोज नहीं रही है. उन्होंने पुलिस से युवती की खोज जल्द से जल्द करने और निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. युवती को जल्द ढूंढ कर वापस लाने का आश्वासन मिलने के बाद ही कार्यकर्ता मौके से रवाना हो गए.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments