संवाददाता आशीष जवखेड़कर
एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाने, नशे की लत लगाने, दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच तेज हो गई है।
पुलिस को दी शिकायत में मूलतः छिंदवाड़ा निवासी छात्रा ने बताया कि वह कनाड़िया रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले स्कीम-78 स्थित एक कैफे में उसकी मुलाकात खुद को ‘राहुल’ बताने वाले युवक से हुई थी। दोस्ती के बाद बातचीत बढ़ी और आरोपी ने भरोसे का जाल बुनते हुए युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे घुमाने के बहाने चिड़ियाघर ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हालत बिगाड़ दी। इसके बाद अशर्फी नगर स्थित ठिकाने पर ले जाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि बाद में युवक ने अपना असली नाम अब्दुल अजीज बताया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उस पर इस्लाम कबूल करने, कलमा पढ़ने और हिजाब पहनने का दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, अपने दोस्तों के बीच भी उसे मुस्लिम बताकर मिलवाता था। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ कहा कि पहले मुसलमान बनना होगा, तभी निकाह होगा।
शिकायत में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि ब्लैकमेल के दम पर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। सितंबर में खुद के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने फिर धर्मांतरण की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़िता ने हिंदू संगठन से संपर्क कर पूरा मामला उजागर किया।
मामला सामने आते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी ।
नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…
स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…