Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में शुरू हुई रंगारंग गेर, टैंकरों से रंगों की बौछार, देखिए...

इंदौर में शुरू हुई रंगारंग गेर, टैंकरों से रंगों की बौछार, देखिए फोटो

  • इंदौर में गेर मार्ग से जुड़ने वाली गलियों में बेरिकेट की गई है और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। गेर मार्ग में एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की गाडिया तैनात है। गेर मार्ग की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है। हुडदंग करने वालों पर फोकस है। कंट्रोल रूम से पुलिस पूरे समय निगरानी कर रही है।

इंदौर। इंदौर के मध्यक्षेत्र राजवाड़ा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रंगपंचमी पर रंगारंग गेर निकली जा रही है। पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर है। टैंकरों से रंग और पानी की बोछार कई फीट ऊपर तक की जा रही है। वहीं तोपों से गुलाल उड़ाया जा रहा है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। पूरे गेर मार्ग को कानून व्यवस्था की दृष्टि से नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। इन सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम को सौंपी गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोशन राय संपूर्ण कानून व्यवस्था के समन्व्यक हैं।

  • राजवाड़ा क्षेत्र में टोरी कार्नर से सुबह 10.30 बजे से गेर निकलने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। हुरियारों की टोलियां पूरे शहर से गेर देखने के लिए राजवाड़ा पहुंची।
  • पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर है। इस अद्भुत नजरों के गवाह शहर के हर उम्र के लोग बन रहे हैं। लाखों लोगों की इस दौरान यहां मौजूद हैं।
  • गेर की तैयारी एक दिन पहले ही पूरी हो चुकी थी और राजवाडा क्षेत्र में घरों और मंदिरों को प्लास्टिक शीट से ढंक दिया गया था। टोरी कार्नर से शुरू होकर राजवाड़ा, सराफा होते हुए नर्सिह बाजार गेर और फाग यात्रा पहुंचेगी।
  • इसमें राधा कृष्ण फाग यात्रा, संगम कार्नर गेर, टोरी कार्नर गेर, रसिया कार्नर और मारल क्लब की गेर निकलती है। रसिया कार्नर की गेर इस बार नहीं निकलेगी।

सेक्टरों का प्रभार अपर कलेक्टर को सौंपा

  • कलेक्टर आशीष सिंह ने पूरे गेर मार्ग में नौ सेक्टर बनाए हैं। इनका प्रभार अपर कलेक्टर को सौंपा गया है। सेक्टर एक, दो और तीन का प्रभार अपर कलेक्टर गौरव बेनल के पास रहेगा।
  • वहीं सेक्टर चार, पांच और छह का प्रभार अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा और सेक्टर सात, आठ और नौ का प्रभार अपर कलेक्टर राजेंद्र रघवंशी को सौपा गया है।
  • इनके अधीनस्थ सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव गेर में दोपहर 12 बजे तक शामिल हो सकते है।

संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगी निगरानी

प्रभारी अधिकारी अपने अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। वह पुलिस, निगम और संबंधित विभाग के साथ समन्वय भी बनाएंगे। वहीं गेरों के साथ संलग्न अधिकारी उन गेरों के प्रभारी रहेंगे तथा पूरे समय साथ रहकर संबंधित गेर को समय से आगे बढ़ाते रहेंगे। वहीं रूट में आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version