( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )
मध्य प्रदेश के इंदौर में गर्मी अपने पूरे जोर पर है, जहां मनुष्य इस गर्मी से परेशान है तो वहीं अब जानवर हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कारण अपना दम तोड़ रहे हैं. इंदौर में 35 मोर की मृत्यु की बात सामने आने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया था. रालामंडल में भी 20 मोर की मौत दर्ज की गई है.
35 मोर की मौत पर डीएफओ ने की बात
इंदौर के चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम मिश्रा से मोर की मौत पर चर्चा की गई. जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग चार मोर को रेस्क्यू करने के दृष्टिकोण से उनके पास लाए थे. जिनमें से तीन मोर पहले ही मर चुके थे. वहीं एक मरणासन्न की स्थिति में था. डॉक्टर द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया. हालांकि उसकी स्थिति काफी गंभीर थी इसलिए उसे बचा नहीं पाए.
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने मृत्यु का मुख्य कारण विगत दो सप्ताह के अंदर शहर में गर्मी के माहौल में बढ़ोतरी बताया. तापमान अचानक बढ़ने से वन्य प्राणियों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगा है और डिहाईड्रेशन भी जानवरों में देखने को मिला है.
डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अचानक तापमान बढ़ने से पशुओं को उनके बायोलॉजिकल सिस्टम के अनुकूल होने में समय लगता है. जरूरत पड़ने पर पोस्टमार्टम का सैंपल लैब में भेजा जाएगा और इस बात का अध्ययन करेंगे की असल में मौत का मुख्य कारण क्या रहा.
मोर के विचरण क्षेत्र को चिन्हित किया जाएगा
प्रबंधन की दृष्टिकोण से बात की जाए तो मार्च के अंत से ही सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया था कि जंगलों में जाकर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. इस साल ज्यादा गर्मी की आशंका होने से हमारी टीम पहले ही तैयारी कर ली गई है. ऐसे क्षेत्र जो शहरी क्षेत्र में आते हैं और अगर वहां पर मोरों का विचरण है तो उन्हें चिन्हित किया जाकर वहां सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.
आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
कई जगह यह बात की जा रही है कि 35 से ज्यादा मोर की मृत्यु हुई है, इस पर फील्ड स्टाफ की तरफ से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल जो घटनाक्रम सामने आया है वह 4 मोर तक सीमित है. संभावना हो सकती है कि अन्य स्थानों पर ऐसी कोई घटना हुई हो, वन विभाग द्वारा जिसकी जानकारी लगातार ली जा रही है.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More