नए वक्फ कानून का विरोध! रतलाम में दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर, बताया- गद्दार

  • Protests Against Waqf Amendment Act: विपक्ष का आरोप है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के अधिकारों का हनन है और इसका मकसद वक्फ संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेना है. सरकार इसे वक्फ की हिमायत के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह विधेयक सरकार द्वारा वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने की एक साजिश है. इससे वक्फ को कोई लाभ नहीं होने वाला है.

संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 (Waqf (Amendment) Act, 2025) के पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे मंजूरी दे दी है. वक्फ कानून में संशोधन पूरे देश में प्रभावी हो चुके हैं. इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम भी बदलकर यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995 हो गया है. जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है. वहीं रतलाम में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्वजिय सिंह को गद्दार बताते हुए शहर में पोस्टर लगाए गए हैं.

क्या मामला?

भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर इस बिल को पास करा चुकी है और मुस्लिमों के हित का बता रही है. वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां इस बिल का विरोध करती नजर आ रही हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश के रतलाम में देर रात दिग्विजय सिंह के होर्डिंग लगाए गए. होर्डिंग पर दिग्विजय को लेकर लिखा गया कि वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह वतन के, धर्म के और पूर्वजों के गद्दार हैं. बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए हैं. दिग्विजय को लेकर यह पोस्टर वार कहां तक जाएगी और मध्यप्रदेश कांग्रेस इसे कितना मजबूती से उठाएगी यह देखना होगा.

भोपाल में भी हुआ बिल का विरोध

वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को भोपाल में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया. सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में जामीयत उलमा के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून सहित मुस्लिम समाज के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले हुए इस विरोध-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और केंद्र सरकार से वक्फ कानून में संशोधनों को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने यह विधेयक वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में पूरे देश में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होंने इस विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश पर थोपा गया है. यह मामला बेहद गंभीर है. कुछ लोग इस पर कुछ भी बोल रहे हैं. हम पहले भी इसका विरोध कर चुके हैं और आज भी इस विधेयक को पूरी तरह खारिज करते हैं. हम इस कानून को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

59 minutes ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

1 hour ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

6 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago