इंदौर में 3 भाजपा नेताओं के खिलाफ SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ FIR, महू जनपद सीईओ से मारपीट का है आरोप

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

महू जनपद सीईओ पकंज दरोतिया के साथ मारपीट केस में 3 स्थानीय भाजपा नेताओं व एक अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि तीनों भाजपा नेता महू जनपद सीईओ के कार्यालय में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/इंदौर जिले के महू जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पंकज दरोतिया की उनके कार्यालय में पिटाई के आरोप में तीन स्थानीय भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीनों भाजपा नेताओं पर आरोप हैं कि उन्होंने बुधवार देर शाम जनपद सीईओ के ऑफिस में हमलाकर उनके साथ मारपीट की

महू जनपद सीईओ पकंज दरोतिया के साथ मारपीट केस में 3 स्थानीय भाजपा नेताओं और 6 अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि तीनों भाजपा नेता महू जनपद सीईओ के कार्यालय में पहुंचकर उनके साथ मारपीट की. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जनपद सीईओ पंकज दारोतिया के साथ उनके कार्यालय में मारपीट की गई

मामले में एक एक अधिकारी ने बताया कि महू जनपद सीईओ पंकज दारोतिया पर हमला बुधवार दोपहर में की गई. मामले में दर्ज प्राथमिकी में तीन स्थानीय भाजपा नेताओं और एक अन्य पर आरोप है कि उन्होंने जनपद सीईओ कार्यालय में पहुंचकर पंकज दारोतिया के साथ मारपीट की है. हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

सीआईओ ने भाजपा नेता के अतिक्रमण के खिलाफ लिया था एक्शन

गौरतलब है पीड़ित जनपद सीईओ पंकज दरोतिया की शिकायत के अनुसार उन्होंने भाजपा नेता दीपक तिवारी द्वारा चोरल गांव में एक नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था और उन पर किया गया हमला इसी कार्रवाई की प्रतिक्रिया हो सकती है. फिलहाल मामले पर पुलिस की जांच जारी है.

पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता क्रमशः दीपक तिवारी, दुबे, ओसारी और 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हमला और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है.

तीखी बहस के बाद भाजपा नेता ने जनपद सीईओ से मारपीट की

महू पुलिस थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि कालाकुंड के सरपंच शिव दुबे, जनपद पंचायत सदस्य उमेश ओसारी और स्थानीय दुकानदार और भाजपा नेता दीपक तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दुबे, ओसारी व 6 अन्य लोगों के साथ भाजपा नेता ने तीखी बहस के बाद उनके साथ मारपीट की.

भाजपा नेताओं के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज हुआ FIR

थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि आरोपी तिवारी, दुबे, ओसारी और 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हमला और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, क्योंकि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति समुदाय से हैं.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago