Categories: देश

पंजाब में बाढ़ से सुधर रहे हालात, अबतक 37 की मौत, 1655 गांव प्रभावित

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पंजाब में बाढ़ के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. पिछले दिनों बारिश कम होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

एनटीवी टाइम न्यूज/चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कुछ दिनों के दौरान बारिश की रफ्तार कम हो गई. इस बीच बाढ़ के चलते राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 तक पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण 7 लोगों की जान चली गई है.

ये आंकड़े पंजाब सरकार द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन के जरिए सामने आए हैं. मृतकों में अमृतसर के 4, बरनाला के 5, होशियारपुर के 7, बठिंडा के 3, गुरदासपुर के 1, लुधियाना के 4, मानसा के 3, पठानकोट के 6, पटियाला के 1, रूपनगर के 1 और मोहाली और संगरूर में एक-एक मौत शामिल है.

मीडिया बाढ़ बुलेटिन में बताया गया कि पंजाब के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार लगभग 1655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अगर पूरे पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या गिनी जाए तो 3 लाख 55 हजार 709 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

अमृतसर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 117534 है. इसके बाद गुरदासपुर में 145000 लोग प्रभावित हुए हैं. इसी तरह, फिरोजपुर में 39076, पठानकोट में 15073, कपूरथला में 5728 और मोहाली में 7000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

इसके अलावा बाढ़ के पानी से बचाए गए लोगों की संख्या 19474 तक पहुंच गई है. सबसे ज्यादा 5581 लोगों को गुरदासपुर से बचाया गया. सुरक्षित निकाले गए लोगों की संख्या का ब्यौरा अमृतसर 2734 बरनाला 369 फाजिल्का 2422 फिरोजपुर 3495 गुरदासपुर 5581 लोग बचाए गए. इसी तरह होशियारपुर से 1615, जालंधर 474, कपूरथला 1428, मानसा 16, मोगा 115, रोपड़ 65 ,पठानकोट 1139, तरनतारन से 21 लोग बचाए गए. इस प्रकार कुल 19474 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

इसके अलावा राहत शिविर भी स्थापित किए गए. इसी तरह पंजाब के 15 जिलों में 167 नए राहत शिविर खोले गए. अब तक पंजाब के विभिन्न जिलों में कुल 5304 शिविर खोले जा चुके हैं. पूरे पंजाब में कुल 5304 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं.

अगर पंजाब में अब तक फसल नुकसान की बात करें तो कुल 1,75,216 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है. जिसमें सबसे ज्यादा फसल गुरदासपुर जिले में 40169 एकड़ फसल नष्ट हुई है. दूसरे स्थान पर मानसा है जहां 24967 हेक्टेयर फसल नष्ट हुई है.

फाजिल्का में 17786 हेक्टेयर और फिरोजपुर में 17620 हेक्टेयर फसल नष्ट हुई. इसी तरह एनडीआरएफ की 20 टीमें पूरे पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं. 30 से 35 भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी रात के ऑपरेशन में लगे हुए हैं. बीएसएफ की टीमें विशेष रूप से गुरदासपुर क्षेत्र से लोगों को निकालने का काम कर रही हैं.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

4 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

5 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

9 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago