( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दरअसल हीरा नगर थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदि है और नशे की लत पूरी करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। बाद में इन मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेचकर नशा करते थे फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…
स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…