इंदौर लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार कांग्रेस पार्षद की बेटी गिरफ्तार, पिता की मदद करने का आरोप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को बाणगंगा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने पिता को फरारी के दौरान मदद कर रही थी और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करवा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनवर दिल्ली में बेटी के घर छिपा है, लेकिन दबिश से पहले वह फरार हो गया। बाद में आयशा को हिरासत में लेकर सोमवार को इंदौर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड दिया है।

दरअसल अनवर पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित है। जांच में सामने आया कि वह नए मोबाइल नंबरों से संपर्क में था, जो आयशा ने फर्जी आईडी पर एक्टिव करवाए थे। आयशा दिल्ली में न्यायिक सेवा की पढ़ाई कर रही थी और पिता के लगातार संपर्क में थी। इससे पहले दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि अनवर कादरी लव जिहाद के लिए फंडिंग करता है। आयशा की भूमिका की जांच जारी है।

इधर आयशा की गिरफ्तारी से नाराज परिजन डीसीपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर जानकारी न देने का आरोप लगाया। वहीं एसीबी रुबीना मिजवानी ने बताया कि फ़रार अनवर कादरी को संरक्षण देने का आरोप है तीन दिन का रिमांड उसकी बेटी का लिया गया है। पुलिस अभी बेटी से पूछताछ करने में जुटी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

36 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

49 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

58 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

58 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago