यूनियन कार्बाइड के कचरे की राख में सक्रिय हैं रेडियो एक्टिव पदार्थ, हाईकोर्ट में दावा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

जबलपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि लैंडफिल सेल प्रक्रिया से किया जाना चाहिए यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे की राख का विनष्टीकरण.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि यूनियन कार्बाइड के जलाए गये जहरीले कचरे की राख में रेडियोएक्टिव पदार्थ मौजूद हैं. जिसे लैंडफिल सेल प्रक्रिया से जमीन में दफनाए जाने से मिट्टी व पानी प्रदूषित होगा. उसके उपयोग से मानव व पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. कोर्ट ने इस याचिका की सुनवाई मुख्य याचिका के साथ करने के आदेश जारी किए हैं.

अधिवक्ता बीएल नागर व समाजसेवी साधना कार्णिक ने कोर्ट ने दायर की थी याचिका

भोपाल निवासी अधिवक्ता बीएल नागर व समाजसेवी साधना कार्णिक की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे की राख का विनष्टीकरण लैंडफिल सेल प्रक्रिया से किए जाने योग्य है. जलाए गए कचरे की राख में रेडियोएक्टिव पदार्थ है, इसके अलावा इसमें भारी मात्रा में मरकरी भी है. मरकरी को नष्ट करने की तकनीक सिर्फ जापान तथा जर्मनी के पास है.

रेडियोएक्टिव पदार्थ मिश्रित राख जमीन में दबाए जाने से मिट्टी व पानी दूषित होंगे. जिनके उपयोग से मानवजीवन व पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. याचिका में में बताया गया था कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे का विनष्टीकरण पीथमपुर स्थित सुविधा केंद्र में सफलतापूर्वक कर दिया गया है. जहरीले कचरे से 850 मीट्रिक टन राख व अवशेष एकत्रित हुआ है, राख में बड़ी मात्रा में मरकरी की मात्रा है. मरकरी को नष्ट करने की तकनीक सिर्फ जापान तथा जर्मनी के पास उपलब्ध है.

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे में रेडियो एक्टिव पदार्थ होने से उसमें जारी थी नाभिकीय विखंडन की प्रक्रिया

यूनियन कार्बाइड फैक्टरी में जहरीला कचरा विगत 40 सालों से पड़ा हुआ था. कचरे में रेडियो एक्टिव पदार्थ होने के कारण उसमें नाभिकीय विखंडन की प्रक्रिया जारी थी. कचरे को नष्ट कर दिया गया है, परंतु उसकी राख में जहरीले तत्व मौजूद हैं.

याचिका में कहा गया था कि जहरीली राख के विनष्टीकरण के संबंध में सरकारी व निजी विशेषज्ञों के अलग-अलग मत हैं. याचिका में कहा गया है कि विशेषज्ञों की राय प्राप्त कर जहरीली राख का विनिष्टीकरण वैज्ञानिक तरीके से किया जाए. याचिकाकर्ता तरफ से अधिवक्ता ऋत्विक दीक्षित ने पैरवी की।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

33 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

59 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago