( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल के बाहर से गुजरात के व्यापारी का करोड़ों का सोना लेकर उनका ड्राइवर फरार हो गया। घटना के करीब 12 दिन बाद मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात आरोपी की तलाश में शहर और आसपास के इलाकों में छापे मारे गए। इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी ने बताया की अहमदाबाद निवासी व्यापारी धर्मेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका ड्राइवर मसरू रबारी निवासी बनासकांठा (गुजरात) 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है।
व्यापारी की अहमदाबाद में “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” नाम से दुकान है। चोरी हुए सोने की कीमत 4 करोड़ 80 लाख रुपए बताई जा रही है। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई को उनके कर्मचारी सौरभ ने ड्राइवर मसरू रबारी के साथ कार में जेवर लेकर अहमदाबाद से इंदौर के लिए सफर शुरू किया था। उन्हें इंदौर के सोना-चांदी व्यापारियों को जेवर दिखाने थे। सौरभ ने रास्ते में लुनावाड़ा और संतरामपुर में व्यापारियों को माल दिखाया और फिर झाबुआ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचे और शेविंग करवाने रुक गए।
वहीं जब शेविंग करवाकर वापस लौटे तो ड्राईवर गाड़ी सहित गायब था, गायब होने की सूचना कर्मचारी सौरभ ने तुरंत मालिक धर्मेंद्र भाई को दी।इसके बाद व्यापारी ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। करीब 12 दिन तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मंगलवार को व्यापारी क्राइम ब्रांच पहुंचे और मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…
स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…