Friday, March 27, 2026

TOP NEWS

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

खरगोन : ASI रिश्वत...

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान ) एनटीवी टाइम न्यूज खरगोन/ खरगोन जिले के कसरावद...

उज्जैन में बारातियों से...

उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया. यहां बारात लेकर इंदौर जा रही बस...

इंदौर: डेली कॉलेज की...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : हाथीपाला में हुए हत्याकांड का आरोपी, चंद घण्टो में पुलिस...

इंदौर : हाथीपाला में हुए हत्याकांड का आरोपी, चंद घण्टो में पुलिस थाना रावजी बाजार इंदौर की गिरफ्त में

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार अहमद उर्फ भूरू पिता नूर अहमद अंसारी उर्फ कल्लू उम्र 43 वर्ष पता म.नं. 07, गली नम्बर 04 पठान मोहल्ला द्वारा आरोपी मोह. अरबाज नि. चम्पाबाग इंदौर के विरूद्ध चाकू से हमला करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना की सूचना मिलने पर रावजी बाजार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल फिरोज को उपचार के लिए एम. वाय. अस्पताल रवाना किया। अस्पताल में डाक्टरो ने फिरोज को चेक कर अधिक खून बह जाने के कारण मृत घोषित कर दिया। पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देशों के तारतम्य में डीसीपी ज़ोन-04 के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमो का गठन कर रवाना किया गया।

पुलिस को अपराध के अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी अरबाज की मृतक फिरोज अंसारी से करीब 10-12 साल पुरानी दोस्ती है। दोस्ती के चलते ही आरोपी ने मृतक को कुछ रूपये उधार दिए थे जिन्हे लंबे समय से मृतक वापस नही कर रहा था। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि करीब 21.15 बजे मृतक फिरोज आरोपी अरबाज को हाथीपाला चौराहे के पास मिला और अरबाज ने उससे अपने दिए गए रूपये वापस देने के लिए कहा जिस पर मृतक फिरोज द्वारा आरोपी को पैसे देने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सुनी होने लगी तथा विवाद बढ़ने पर आरोपी अरवाज ने फिरोज के पैरो पर जाँघ के पास चाकू से मार दिया और वहाँ से भाग गया। आरोपी के इस प्राणघातक हमले के कारण ही फिरोज की मृत्यु हो गई

थाना रावजी बाजार के पुलिस बल द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं आरोपी अरबाज के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की आरोपी बाहर भागने की फिराक में रेलवे पटरी के आसपास घूमता देखा गया है जिसे रावजी बाजार पुलिस की टीमो द्वारा घेराबंदी की गई जो पुलिस को देखकर रेलवे पटरियो पर भागने लगा, भागने के दौरान रेलवे पटरी पर गिरने से आरोपी अरबाज के पैर में चोट आई है।

आरोपी मोह. अरबाज नि. चम्पाबाग इंदौर को गिरफ्तार किया गया है जिससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी अरबाज के विरूद्ध पूर्व में थाना छोटी ग्वालटोली में 25 आर्म्स एक्ट का अपराध भी पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी:- मोहम्मद अरबाज नि. चम्पाबाग इंदौर

पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही को थाना प्रभारी रावजी बाजार निरी उमेश यादव, उनि. रामकुमार रघुवंशी, उनि. प्रेम सिंह, उनि. सुरेन्द्र, प्रआर. 1609 मुकेश गायकवाड़, प्रआर. 2487 धर्मेन्द्र कुशवाह, आर.3629 रामलखन एवं तकनीकी शाखा झोन-04 आर. अरविन्द की सरहानीय भूमिका रही ।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments