इटारसी में देर रात तीन घरों में भड़की आग, दिव्यांग बुजु्र्ग की जिंदा जलकर मौत

इटारसी के नेहरूगंज इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तीन घरों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में एक दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। आग बुझाने के लिए 20 दमकलों की मदद ली गई।

एन टीवी टाइम प्रतिनिधि/इटारसी(Fire in Itarsi)। शनिवार- रविवार की दरमियानी रात शहर के नेहरूगंज इलाके में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। हादसे के दौरान एक घर में सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग की आग की लपटों में घिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि इटारसी, आयुध निर्माणी और नर्मदापुरम की 20 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार नेहरूगंज इलाके में खपरैल मकान में रहने वाले दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी, आग की लपटों ने पड़ोस के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

नर्मदापुरम से बुलाए दमकल वाहन

नेहरूगंज इलाके में शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे तीन मकानों में आग लग गई। हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले इटारसी इसके बाद नर्मदापुरम और आयुध निर्माणी के दमकल वाहनों की मदद ली। पुराने लकड़ी का मकान होने से आग तेजी से भड़क चुकी थी, जिसे बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत की बेटी नंदिनी ने बताया कि आग उनके पिता के कमरे में लगी थी, तब वे गहरी नींद में थे।

आग की लपटों में घिरकर जिंदा जल गए

आग की लपटों में घिरने की वजह से उन्हें कमरे से बाहर भी नहीं निकाल सके और वे जिंदा जल गए। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार पड़ोस में रहने वाले वकील रवि सावदकर और अजय गंगराड़े के मकानों को भी आगजनी में नुकसान हुआ है।

सुबह आग बुझने के बाद शव को पुलिस ने बाहर निकाला। बताया गया है जिन मकानों में आग लगी है, वे बालाजी मंदिर समिति की संपत्ति हैं, जिन्हें खाली करने को लेकर भी विवाद चल रहा था। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

जाम घाट में बड़ा हादसा टला: 51 छात्रों और शिक्षिका से भरी बस के ब्रेक फेल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51…

37 minutes ago

धार : भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 29 अक्टूबर को, हाईकोर्ट से पूरा रिकॉर्ड तलब

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भोजशाला विवाद से जुड़े हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम…

47 minutes ago

US-Canada Trade War: अमेरिका ने कनाडा पर लगाया 50% टैरिफ, भड़के पीएम मार्क कार्नी

ट्रेड वॉर की शुरुआत: अमेरिका ने लगाया 50% आयात शुल्क, भड़के कनाडा के पीएम ने…

57 minutes ago

इंदौर में ED का बड़ा एक्शन: कंपनी संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी, 10 से ज्यादा अधिकारी जांच में जुटे

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पीयू-4 स्थित इंकग्राफ के ऑफिस और महालक्ष्मी नगर में अर्पित-अपूर्व…

2 hours ago

सरकार के बड़े फैसले से शुगर स्टॉक्स में हाहाकार: बलरामपुर चीनी और उत्तम शुगर के शेयर 6% तक धड़ाम

सरकार के बड़े फैसले से शुगर स्टॉक्स में हाहाकार: बलरामपुर चीनी और उत्तम शुगर के…

2 hours ago