उज्जैन : एमपी में ट्रेन में आग से यात्रियों में मची भगदड़

  • जिस कोच में आग लगी थी उसे दूसरे कोचों से अलग कर इंजन से ले जाकर किया गया दूर…।

मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है यहां ट्रेन नम्बर 20846 बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस में उज्जैन के शिवपुरा स्टेशन के पास आग लग गई। ट्रेन से धुंआ उठने के साथ तेज धमाकों की आवाज आई जिसके कारण यात्री दहशत में आ गए और ट्रेन के रूकते ही अपनी अपनी जान बचाकर ट्रेन से नीचे उतर आए। आग ट्रेन के जनरेटर कोच लगी थी । ट्रेन के गार्ड और अन्य स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने से जनरेटर के अंदर हुए धमाके

बताया गया है कि जनरेटर कोच में वायरिंग फाल्ट होने के कारण आग लगी थी। आग लगते ही जनरेटर के अंदर तेज धमाकों के साथ वायरिंग फॉल्ट हुई। इससे धुआं बाहर निकलने लगा। जब लोगों ने धुंआ निकलते देखा और तेज धमाकों की आवाज सुनी तो वो दहशत में आ गए और ट्रेन के रूकते ही अपने अपने कोच से नीचे उतर गए। कुछ ही देर में पूरी ट्रेन खाली हो गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब पौन घंटे तक यह स्थिति बनी रही।

कोच को ट्रेन से किया गया अलग

जनरेटर कोच में आग लगते ही गार्ड और अन्य स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग को थोड़ा धीमा किया और इसके बाद जनरेटर कोच को बाकी कोच से अलग किया। ट्रेन का इंजन जनरेटर कोच को बाकी कोच से दूर ले गया। इसके कारण करीब 45 मिनट तक ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। जनरेटर कोच को ट्रेन के कोच से अलग करने के बाद ट्रेन रवाना हो पाई। राहत की बात है कि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago