मां बोली आरोपी को फांसी की सजा दो”मेरी 6 साल की बच्ची को बुरी तरह नोंचा है, वो तो कन्या भोज के लिए गई थी…”

  • छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर भारी आक्रोश है. परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

मेरी मासूम बच्ची ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था, वो तो कन्या भोज के लिए गई थी.. उसके चेहरे, शरीर को बुरी तरह से नोंचा गया है. उसके शरीर पर जलने के निशान हैं… आरोपी को फांसी दो.… ये दर्द है उस बेसुध हुई मां का जिसकी 6 साल की मासूम बच्ची को गहरे जख्म देकर मर्डर कर उसे कार की डिग्गी के अंदर छिपाया गया था.

रविवार को पूरे देश में नवरात्रि और राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा था. हर घर में कन्याओं की पूजा हो रही थी. कन्याओं को भोज कराया जा रहा था. इस बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दरिंदों ने एक मासूम कन्या को बुरी तरह से नोंचा, उसके चेहरे से लेकर शरीर पर गहरे जख्म देकर उसका मर्डर कर दिया गया. इस दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

इस घटना के बाद बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. बेसुध हुई मां ने हिम्मत जुटाकर मीडिया से बात करते हुए बताया कि-

“रविवार को कन्या भोज था. सुबह 8:30 बजे मेरी 6 साल की बच्ची को मैनें अच्छी तरह से तैयार करके उसे दादी के घर भेजा. यहां नौ कन्या भोज था. साढ़े 10 बजे तक वह खूब खेली. इसके बाद अचानक गायब हो गई. हमने खूब तलाशा लेकिन नहीं मिली. पुलिस को सूचना दी. सभी ने उसे बहुत ढूंढा. देर शाम को एक युवक ने बताया कि बच्ची का शव कार में है. जब हमने देखा तो मेरी बच्ची के चेहरे, गले पर नोंचने के निशान थे. उसके शरीर पर जख्म थे. जलने के निशान थे.. उसे बुरी तरह नोंचा गया है. मेरी 6 साल की मासूम बच्ची ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था. वो तो कन्या भोज के लिए आई थी. आरोपी को फांसी की सजा दो…”

फूटा लोगों का गुस्सा

इधर इस घटना के बाद लोगों का जबरदस्त गुस्सा फूटा. परिजनों को आशंका है कि उनकी बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है. कथित आरोपी के घर में आग लगा दी गई. गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई. रातभर इलाके में तनाव का माहौल रहा. इधर पुलिस ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते तक पुलिस ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है. मोहन नगर थाना प्रभारी शिव चंद्रा ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मामले की जांच

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago