उज्जैन महाकाल मंदिर के गृभगृह में जबरदस्ती घुसे थे भाजपा विधायक के बेटे, अधिकारियों ने कबूला नहीं ली थी अनुमति, जल्दी होगी कार्रवाई

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे रुद्राक्ष द्वारा गर्भगृह में जबरन प्रवेश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, इंदौर-3 के विधायक गोलू शुक्ला अपने बेटे और समर्थकों के साथ श्रावण सोमवार की भस्म आरती से पहले रविवार रात कावड़ लेकर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश किया। जब मंदिर कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो रूद्राक्ष ने कर्मचारी को धमकाया।

इससे पहले सोमवार को मामले को लेकर प्रशासन ने दावा किया कि विधायक को गर्भगृह में आने की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार को मंदिर उप प्रशासक एसएन सोनी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि विधायक और उनके बेटे ने न केवल जबरन प्रवेश किया बल्कि कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

बताया जा रहा है कि सूचना विधायक गोलू शुक्ला अपने बेटे के साथ रविवार की रात कांवड़ यात्रा लेकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने रुद्राक्ष को गर्भगृह के चौखट पर रोका तो उसने आशीष के साथ अभद्रता की और उसका गला पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान महाकाल भस्म आरती का लाइव प्रसारण भी बंद करा दिया गया। घटना के बढ़ते विरोध पर उज्जैन कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।

गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है, रुद्राक्ष इससे पहले भी नियमों का उल्लंघन कर चुका है। चार साल पहले उसने गर्भगृह में फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस समय भी मामला चर्चा में आया था, लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में शासन प्रशासन का दोहरा रवैया सामने आया है। फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

2 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

3 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

3 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

3 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

4 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

5 hours ago