( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
इंदौर शहर में बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में लगी याचिका पर आज सुनवाई हुई, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव बतौर न्याय मित्र के रूप में कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए और अपनी बात और सुझाव को सामने रखा। इसके अलावा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और निगम आयुक्त शिवम् वर्मा ने भी कोर्ट के सामने यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। कोर्ट के समक्ष ई रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने, कोचिंग और अन्य शिक्षा संस्थान में उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाने, नए फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण और चौराहों पर मौजूद लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने जैसे अहम् मुद्दों पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कारवाई और जुर्माना वसूली को लेकर भी उन्होंने अपने सुझाव दिए है। फिलहाल कोर्ट ने सभी अधिकारी और न्याय मित्र के सुझाव और समस्या को बेहद गंभीरता से सुना है और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है अब कोर्ट अगली तारीख पर शहर से जुड़ी इस अहम जनहित याचिका को लेकर अपना आदेश जारी कर सकता है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More