उज्जैन में शनि देव का ऑन द स्पॉट इंसाफ! मंदिर में रिश्वत लेते कर्मचारी को लोकायुक्त ने धर दबोचा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

उज्जैन लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, शनि मंदिर में ग्राम रोजगार सहायक सचिव को 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.

एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/शनिचरी अमावस्या के दिन लोकायुक्त की टीम ने उज्जैन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. लोकायुक्त टीम ने एक ग्राम रोजगार सचिव को शनि देव मंदिर परिसर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोच लिया. जैसे ही सचिव ने पैसा लेकर जेब में रखा, योजना अनुसार पहले से नजर गड़ाए बैठे अधिकारियों ने उसे दबोच लिया. मंदिर परिसर में इस तरह की घटना देख वहां मौजूद श्रद्धालु भौचक रह गए. आरोपी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले जाया गया जहां, उस पर वैधानिक कार्यवाही की गई.

क्या है पूरा मामला

आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के कंवराखेड़ी गांव के रहने वाले राजेश दांगी ने 19 अगस्त को लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा था. राजेश ने बताया था कि उसके भाई बालचंद डांगी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ है. जिसकी 25000 रुपए की एक किस्त मिल गई है.

अगली किस्त जारी करने के एवज में ग्राम रोजगार सहायक सचिव भगवान सिंह सोंधिया 15000 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है. 4000 रुपए ले लिया है बाकी के 11 हजार रुपए देने हैं. ये पैसा लेने के बाद ही अगली किश्त जारी करने की बात कही है.

ग्राम रोजगार सहायक सचिव ने मांगे थे 15 हजार रुपए

शनि मंदिर में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले की जांच की तो फरियादी का आरोप सही पाया गया. इसके बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. शनिचरी अमावस्या के दिन ग्राम रोजगार सहायक सचिव उज्जैन के त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास दर्शन करने आया था और फरियादी को भी पैसे लेकर वहीं बुलाया था.

फरियादी राजेश लोकायुक्त की प्लानिंग के अनुसार मंदिर पहुंचा, जहां लोकायुक्त ने ग्राम रोजगार सहायक सचिव को पैसे लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. रिश्वत की राशि आरोपी के पैंट की जेब से बरामद की गई. उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

3 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

18 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

30 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

41 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago