Categories: देश

पापा ने मम्मी को जिंदा जला दिया… बेटे ने खोल दी पोल, दहेज के लिए पत्नी की खौफनाक हत्या

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/नोएडा में महिला के साथ मारपीट कर उसे कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी पति को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया जबकि ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में महिला की आग से जलने की वजह से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर कासना थाने पर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने समझा बूझकर लौटा दिया। मृतका की बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और कहा कि अगर दो दिनों के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो थाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात्रि को ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल से कासना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिरसा गांव की रहने वाली निक्की (28) को जलने की वजह से अस्पताल लाया गया है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका की बड़ी बहन कंचन ने उसके पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया तथा ससुर सतबीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) (हत्या), धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम को आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

वहीं, मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर आज मृतका के परिजनों से मुलाकात की तथा वह उनके साथ कासना थाने पर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। नागर ने कहा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो वह दो दिन बाद कासना थाने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, इस घटना से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो को साझा करते हुए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

निक्की के छोटे बेटे ने कहा- पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा

इस पूरे मामले में सबसे दिल दहला देने वाला पहलू तब सामने आया जब निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago