Home मध्य प्रदेश उमरिया : लगातार बढ़ रहा है अपराधियों का आतंक, दो दिनों में...

उमरिया : लगातार बढ़ रहा है अपराधियों का आतंक, दो दिनों में दो हत्या, दहशत में लोग

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। दो दिनों के भीतर हुई दो सनसनीखेज हत्याओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। सुबह – सुबह एक और हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें ग्राम पंचायत मंगठार चौकी क्षेत्र के सुंदर दादर रोड़ स्थित बरा मोहल्ला में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मनोज पिल्ले उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो मंगठार बस्ती का निवासी था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो रहा है कि मनोज पिल्ले की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। घटनास्थल पर खून से लथपथ शव पड़ा था और आसपास खून के धब्बे तथा एक भारी पत्थर मिला, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना आरंभ कर दी गई है।

लगातार हो रही इन हत्याओं ने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आमजन में भय और असुरक्षा की भावना भी गहराई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उनका क्षेत्र शांत माना जाता था, लेकिन अब आए दिन हो रहे गंभीर अपराधों से वे चिंतित हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version