लोकेश शर्मा
मध्यप्रदेश में कर्मचारियोें, अधिकारियों में वेतन वृद्धि, एरियर के भुगतान आदि को लेकर सरकार के प्रति असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इन मांगों के समर्थन में कई कर्मचारी संगठन तो आंदोलन की राह पर हैं। प्रदेश के शिक्षा विभाग के लाखों शिक्षकों को भी वेतन वृद्धि की दरकार है। इन्हें चौथा समयमान वेतनमान देय है जिसके लिए फाइल मंत्रालय पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसपर शिक्षक और शिक्षक संगठन नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सैंकड़ों शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है जिनसे उनके मासिक वेतन में हजारों रुपए का इजाफा हो जाएगा।
एमपी के शिक्षकों को तीसरा क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के खरगोन जिले के शिक्षकों को यह सौगात मिली है। जिले के कुल 239 शिक्षकों को तीसरा क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी शिक्षक जनजातीय कार्य विभाग के हैं। विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने इन 239 शिक्षकों को 30 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तीसरा क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया। इन शिक्षकों में से 203 सहायक शिक्षक और 36 उच्च श्रेणी शिक्षक शामिल हैं।
मप्र शिक्षक संघ के अनुसार शिक्षकों को तीसरा क्रमोन्नत वेतनमान एक वर्ष से लंबित था जिसे अब स्वीकृति दे दी गई है। तीसरा क्रमोन्नत वेतनमान मंजूर हो जाने के बाद सभी 239 शिक्षकों के वेतन में खासा इजाफा होगा। अब इन्हें 3 हजार रुपए से लेकर 4 हजार रुपए प्रतिमाह अधिक वेतन मिलेगा।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More