लोकेश शर्मा
मध्य प्रदेश के रीवा में शिक्षा व्यवस्था की नाकामी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां चाकघाट स्थित नेहरू स्मारक महाविद्यालय में भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल कराए जाने के कई वीडियो वायरल हुए है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्र-छात्राओं को किताबों और मोबाइल से नकल करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, वीडियो में परीक्षार्थी दावा कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्र में नकल कराने के लिए उनसे पैसे तक वसूले गए हैं। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए।
खुलेआम हो रही है नकल
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र में छात्रों को पूरी छूट देकर नकल कराई जा रही थी। परीक्षा कक्ष में न तो कोई निरीक्षक मौजूद है और न ही कोई निगरानी की जा रही है। इन वीडियो में परीक्षा देने वाले छात्र खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने परीक्षा में नकल की सुविधा पाने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को मोटी रकम दी है। उनका दावा है कि नकल के लिए 1000-1300 रुपये और असाइनमेंट पास कराने के लिए 300 रुपये तक वसूले गए हैं।
जांच के दिए गए आदेश
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि टीम गठित कर पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। हालांकि, रीवा में नकल का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई परीक्षा केंद्रों में नकल कराए जाने के वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना होगा कि इस बार प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेता है या यह जांच भी कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह जाती है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More