Categories: Uncategorized

एसडीएम श्री एश्वर्य वर्मा ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, राजस्व कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

डिंडौरी : 31 दिसंबर, 2025
तहसील सभागार कक्ष में बुधवार को एसडीएम श्री एश्वर्य वर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसील के सभी पटवारियों की उपस्थिति में विभिन्न शासकीय योजनाओं और राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एसडीएम श्री वर्मा ने पटवारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों जैसे फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान केवाईसी (KYC) के कार्य को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आर.ओ.आर. (ROR) आधार से खसरा लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि किसानों का डेटा डिजिटल रूप से अपडेट रहे।

राजस्व न्यायालयों से संबंधित मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम ने निर्देशित किया कि न्यायालयीन प्रकरणों में जांच प्रतिवेदन समय सीमा के भीतर ही प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने सीमांकन के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी निर्धारित अवधि में करने को कहा, ताकि कृषकों को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रत्येक पटवारी की जिम्मेदारी है।
समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलदार शहपुरा श्री सुंदर लाल यादव सहित तहसील के समस्त पटवारी और राजस्व अमला उपस्थित रहा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

29 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago