मध्यप्रदेश के कटनी में बहोरीबंद जनपद सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष ने अनोखा विरोध किया। जनपद अध्यक्ष कलेक्ट्रेट के गेट से लुढ़कते हुए कलेक्टर के चैंबर तक गए लेकिन इसके बावजूद कलेक्टर चेंबर से बाहर नहीं निकले। कलेक्टर ने बाहर न आने पर जनपद अध्यक्ष व जनपद के प्रतिनिध वहीं पर धरने पर बैठ गए जिन्हें एडीएम करीब आधे घंटे तक समझाने की कोशिश करती रहीं लेकिन वो नहीं माने।
चैंबर से बाहर नहीं आए कलेक्टर
कटनी कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ पहुंचे और अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के गेट से जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल लुढ़कते-लुढ़कते कलेक्टर के चैंबर के बाहर तक गए। लेकिन इसके बावजूद ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टर चैंबर से बाहर नहीं आए। जब एडीएम साधना परस्ते ज्ञापन लेने पहुंची तो जनप्रतिनिधियो ने कलेक्टर को ही आवेदन देने की बात कही और वहीं पर धरने पर बैठ गए । जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया ने कहा कि ये कैसे लोकसेवक हैं जिनके दर पर जनप्रतिनिधियों को मिलने के लिए मिन्नत करनी पड़ रही है और वे बाहर तक नहीं आ रहे हैं।
जनपद सीईओ पर गंभीर आरोप
लुढ़कते हुए कलेक्टर के चैंबर तक पहुंचे जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल ने बहोरीबंद जनपद के सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बताया है कि बहोरीबंद सीईओ द्वारा उन्हें प्रताडित किया जा रहा है। सीईओ अपनी मर्जी से बैठकों का आयोजन कर लेते हैं और उन्हें सूचना तक नहीं देते। जनपद अध्यक्ष के मुताबिक वो दलित समाज से हैं इसलिए कई बार शिकायतें करने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। जनपद अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने में सीईओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो कलेक्ट्रेट में आकर आत्मदाह करेंगे।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More