Categories: Uncategorized

शिवपुरी : अभी-अभी एमपी में बड़ा हादसा, बेतवा नदी में नाव डूबी, 7 लापता

  • 15 लोग एक नाव में सवार होकर अपने गांव से नदी से होते हुए नदी के बीचों-बीच एक टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां खनियांधाना थाना इलाके में बेतवा नदी के डूब क्षेत्र में एक नाव पटल गई। नाव में 15 लोग सवार थे जिनमें से 8 लोग सुरक्षित बच गए जबकि 7 लोग लापता हैं। लापता लोगों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लापता लोगों की तलाश शुरू की।

नाव में सवार थे 15 लोग, 7 लापता

जानकारी के मुताबिक माता टीला डेम के पास बेतवा नदी किनारे बसे रजावन गांव के रहने वाले 15 लोग एक नाव में सवार होकर अपने गांव से नदी से होते हुए नदी के बीचों-बीच एक टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। लोगों को लेकर नाव पानी में कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कभी तभी नाव पलट गई। नाव पलटते ही हड़कंप मच गया, जो युवक थे वह तैरकर बाहर आ गए और अपने स्तर पर कुछ महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाल लिया। हालांकि 7 लोग अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

लापताओं में महिलाएं और बच्चे शामिल

नाव में सवार जो 7 लोग लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है उनमें महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक लापता लोगों के नाम शारदा लोधी, कुमकुम लोधी, लीला लोधी, चाइना लोधी, कान्हा लोधी, रामदेवी लोधी व शिवा लोधी हैं इनमें तीन बच्चे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी अमन राठौड़ ने बताया कि नाव में सवार होकर 15 लोग सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। नाव नदी के बीच में ही पलट गई। 8 लोग सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन 7 लोगों का पता नही चला है। हमारी टीमें उनकी तलाश में जुटी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

17 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago