कलेक्टर ने कटंगी में मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम के लिए की रही तैयारियों का जायजा लिया

कलेक्टर ने कटंगी में मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम के लिए की रही तैयारियों का जायजा लिया

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 24 सितंबर को कटंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में धान उत्पादन करने वाले किसानों को 377 करोड़ 12 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 21 सितंबर को कटंगी पहुंचकर कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे मंच, सभा स्थल, प्रदर्शनी के स्टाल की व्यवस्था, किसानों की बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, मंडी प्रांगण में पहुंचने के लिए निर्धारित रूट, हैलीपेड और वहां से कार्यक्रम स्थल तक के पहुंच मार्ग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां 22 सितंबर की शाम तक पूर्ण हो जाना चाहिए । इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जी एस धुर्वे, एसडीएम श्री के सी ठाकुर, श्री गोपाल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीश प्यासी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago