Categories: Uncategorized

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने ली जनपद पंचायत डिंडौरी में समीक्षा बैठक

डिंडौरी : 16 जुलाई, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की अध्यक्षता में जनपद पंचायत डिंडौरी के सभाकक्ष में मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे तालाब निर्माण, नाली निर्माण, सड़कों का मरम्मत कार्य, खेत-तालाब, वृक्षारोपण जल गंगा संवर्धन अभियान, चेक डेम, परकुलेशन टैंक, वर्मीकम्पोस्ट टैंक एवं अन्य श्रम आधारित गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कार्यों की प्रगति, मजदूरी भुगतान की स्थिति, मस्टर रोल की अद्यतन प्रविष्टि, फोटो अपलोडिंग और जॉब कार्डधारियों को रोजगार की उपलब्धता पर चर्चा हुई।
जल गंगा संवर्धन और परकुलेशन टैंक की स्थितियों का जायजा लिया। जिसमें पता चला कि परकुलेशन टैंक ग्राम पंचायत मुढिया खुर्द, परकुलेशन टैंक उदरी माल, नवीन तालाब भरवई का बारिश के दौरान फूट जाने पर कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को जिले के समस्त निर्माण कार्यों का निरीक्षण का जिम्मा सौंपा गया था। इसलिए कार्यपालन यंत्री आरईएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ श्री संदीप शुक्ला सब इंजीनियर, श्री फिरोज खान, श्री धर्मेन्द्र यादव को भी लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कई ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में धीमी प्रगति एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति पर अधिकारियों ने चिंता जताई। जनपद सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। अपूर्ण कार्यों की सूची तैयार कर प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा गया।
बैठक में जनपद सीईओ डिंडौरी, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री प्रदीप शुक्ला, समस्त इंजीनियर, सहायक यंत्री एवं निर्माण से संबंधित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

6 hours ago