कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बरगांव धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
डिंडौरी : 08 जनवरी, 2025
कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज बरगांव धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक क्रय की गई धान की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए,उन्होंने केन्द्र में बारदानों की उपलब्धता तथा स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्रों पर तौल काँटा, बिजली, पेयजल, छलनी, श्रमिकों की उपलब्धता, सर्वेयर की उपस्थिति, बारदाना, उठाव, परिवहन आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन करने आये किसानों से केंद्र की व्यवस्था की जानकारी ली, जिसमें किसानों ने केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए, बताया कि स्लॉट बुकिंग से लेकर धान उपार्जन के लिए भुगतान तक सभी सुविधाओं का उचित प्रबंध किया गया है। उक्त निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More