Categories: Uncategorized

निगम के दस्तावेज ही निगम की संपति है- महापौर

महापौर द्वारा निगम के डॉक्युमेंट डिजिटलाइजेशन का शुभारम्भ

निगम के दस्तावेज ही निगम की संपति है- महापौर

90 लाख से अधिक दस्तावेजो को स्केन कर करेगे सुरक्षित इंदौर दिनांक 08 जनवरी 2025। सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि नगर निगम इंदौर के डॉक्यूमेंट के डिजिटाइलेशन कार्य का आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम के पुराने परिषद भवन में शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयुक्त शिवम वर्मा, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, डॉ. उमाशशि शर्मा, सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व सभापति अजयसिंह नरूका, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत,निंरजनसिंह चौहान,मनीष शर्मा मामा, सूचना व प्रौद्योगिकी समिति सदस्य सुरेश कुरवाडे, श्रीमती शिखा संदीप दुबे, गजानंद गांवडे सहित पूर्व महापौर परिषद सदस्य, पूर्व पार्षद व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सूचना प्रौद्योगिक समिति सदस्य व पार्षद श्रीमती शिखा संदीप दुबे ने आभार व्यक्त किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के डिजिटल भारत के स्वपन को इंदौर ने पुरा करने का आज प्रयास किया है, भविष्य में आने वाले 10 से 15 वर्ष के बाद नवीन तकनीक कैसी होगी, इसके दृष्टिगत रखते हुए, नगर निगम इंदौर द्वारा नागरिको की रोजमर्रा की चुनौती के समाधान के साथ ही निगम स्तर की आधारभूत सेवाऐं कि जानकारी व समस्या का समाधान किस प्रकार से डिजिटलाइजेशन के माध्यम से किया जावेगा, इसके लिये हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा संकल्प था, ग्रीन इंदौर, क्लीन इंदौर के साथ ही डिजिटल इंदौर इसे हमने आज पुरा किया है, साथ ही नगर निगम के 90 लाख से अधिक दस्तावेजो की सुरक्षा को देखते हुए, उसको स्केन कर सुरक्षित करने का कार्य किया है। *महापौर श्री भार्गव* ने कहा कि नगम निगम इंदौर की मुख्य संपति उसके दस्तावेज है, दस्तावेज को सुरक्षित कर हमने अपनी संपति को आने वाले कई सालो के लिये सुरक्षित किया है, साथ ही मान. मुख्यमंत्री जी व मान. नगरीय प्रशासन मंत्री जी के सहयोग से नगर निगम स्वंय का पोर्टल निर्माण कर रहा है, जो कि आगामी 1 अपै्रल से अपना कार्य प्रारम्भ करेगा, निगम के पोर्टल के साथ ही मोबाईल एप भी तैयार कर रहा है, जिसके तहत नागरिक मोबाईल के माध्यम से ही निगम की विभिन्न सुविधाओ का लाभ प्राप्त करेगा। वर्तमान में नगर निगम इंदौर द्वारा डिजिटलाजेशन के क्षेत्र में कई क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जिसके तहत चेंबर की जियो टेगिंग, स्ट्रीट लाईट का संचालन करना, शहर में स्थित सीटीपीटी की जानकारी आदि समस्त कार्य एप के माध्यम से किये जा रहे है। *सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी श्री राजेश उदावत* ने कहा कि निगम परिषद के गठन के समय हमारी परिषद ने नगर निगम इंदौर को डिजिटल नगर निगम बनाने का जो संकल्प लिया था, उसे आज महापौर श्री भार्गव जी के नेतृत्व में पुरा किया है, साथ ही वर्तमान में ई नगर पालिक सिस्टम जो कि भोपाल से संचालित होता है, उसमें समय समय पर समस्या आती रहती है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए, नगर निगम स्वंय का पोर्टल निर्माण भी कर रहा है, जिसमें डिजिटल इंदौर के अंतर्गत इंदौर नगर निगम द्वारा वेब पोर्टल का निर्माण करते हुए, निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली 24 से अधिक आधारभूत सुविधाऐं प्राप्त होगी, साथ ही निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो के नेटवर्क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना, निगम मुख्यालय व झोनल कार्यालयो में प्रस्तावित परियोजना का क्रियान्वयन किया जावेगा। प्रभारी श्री उदावत ने कहा कि आज नगर निगम इंदौर के डॉक्यमंेट डिजिटलाइजेशन का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत एक वर्ष की अवधि के भीतर नगर निगम इंदौर के वेब बेस्ड डीएमएस एप्लीकेशन के माध्यम से 90 लाख से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेजो व रिकार्डस का डिजिटलीकरण किया जावेगा, डिजिटलीकरण प्रक्रिया के दौरान संबंधित विभाग से दस्तावेज प्राप्त कर, दस्तावेज को स्केन किया जावेगा, फिर दस्तावेज स्केन के दौरान कोई त्रुटि मिलती है तो उसका सुधार होगा, फिर डेटा एन्ट्री कर, स्केन पेज की क्यूसी तैयार करना, निगम स्टाफ से क्यूसी व अनुमोदन कर सर्चेबल पीडीएफ का निर्माण किया जावेगा और उन डीएमएस पर अपलोड किया जावेगा।

ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

23 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago