Categories: बिहार

कुंभ नहीं भेजे जाने पर 15 दिनों से नाराज थी किशोरी, अब कर ली आत्महत्या

दीपक तिवारी
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में हृदयविदारक घटना सामने आयी है. जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के बढ़ई मोहल्ला में एक 16 वर्षीया किशोरी ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाली किशोरी पिछले कई दिनों से परिवार के सदस्यों से नाराज थी और बात नहीं कर रही थी, क्योंकि परिजनों ने उसे कुंभ के मेले में नहीं भेजा था.
औरंगाबाद में किशोरी ने की आत्महत्या : सूचना मिलते ही रफीगंज थाना प्रभारी शंभू कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और किशोरी को पीएचसी रफीगंज भेजा. जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस घटना को हत्या है या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

कुंभ नहीं जाने के लिए परिजनों से थी नाराज : घटना के संबंध में मृतका के पिता जवाहर शर्मा ने बताया कि, ”15 दिन पहले कुंभ मेला जाने के लिए परेशान कर रही थी. जाने के लिए पैसा नहीं दिये तो हमलोगों से बातचीत नहीं कर रही थी और नाराज थी.”
”बुधवार को मेरी पत्नी विमला देवी घर का सामान लाने के लिये बाजार गई थी और मैं मजदूरी करने के लिए गया था. घर में बेटी अकेली थी. जहां उसने आत्महत्या कर ली.”- जवाहर शर्मा, मृतका के पिता

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस : जानकारी मिलने के बाद जवाहर जब घर आए तो बेटी मृत पड़ी थी. जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई. मृतका छह बहनों में सबसे छोटी थी. पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

”घटनास्थल पर जांच के लिये एफएसएल की टीम को बुलाया गया था. पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.”- शंभू कुमार, रफीगंज थानाध्यक्ष

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

33 minutes ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago